भारतीय रेलवे ने 549 ट्रेनों की बढ़ाई रफ्तार, अब सफर में यात्रियों का एक घंटे तक बचेगा समय
भारतीय रेलवे ने नई समय-सारिणी 'ट्रेन्स एट ए ग्लांस-2026' लागू कर 549 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी है। रेलवे के मुताबिक, 20 ट्रेनों में एक घंटे/उससे ज़्यादा का समय बचेगा जबकि सैकड़ों ट्रेनें 5-59 मिनट पहले गंतव्य तक पहुंचेंगी। इसके साथ ही 122 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं और कई ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में अपग्रेड किया गया है।