भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में एसी ईएमयू ट्रेन लॉन्च की है। यह पूर्वी भारत की पहली एसी लोकल ट्रेन है जो सियालदह और राणाघाट के बीच चलेगी। ट्रेन में 1,100 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है और इस ट्रेन का किराया सियालदह से राणाघाट तक पूरी यात्रा के लिए न्यूनतम ₹35 और अधिकतम ₹120 रखा गया है।