भारतीय वैज्ञानिक ने खोजी 12.6 अरब वर्ष पुरानी सिटी ऑफ गैलेक्सी
मणिपुर में जन्मे एस्ट्रोफिज़िसिस्ट रोनाल्डो लैशराम के नेतृत्व वाली एक अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान टीम ने अर्ली यूनिवर्स में एक विशाल गैलेक्सी क्लस्टर की खोज की है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह संरचना 12.6-अरब वर्ष पुरानी है और उस समय ब्रह्मांड केवल 1.2-अरब वर्ष पुराना था। इसका नाम मणिपुर की लोकटक झील के नाम पर 'लोकटक प्रोटोक्लस्टर' रखा गया है।