भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में आई भारी गिरावट, $9.81 बिलियन घटकर $686 बिलियन पहुंचा
2-जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। समीक्षाधीन सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $9.81 बिलियन घटकर $686.80 बिलियन पर पहुंच गया है। वहीं, विदेशी मुद्रा संपत्ति $7.62 बिलियन घटकर $551.99 बिलियन हो गई जबकि स्वर्ण भंडार का मूल्य $2.06 बिलियन घटकर $111.26 बिलियन पर आ गया है।