भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के अंतर्गत फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) ब्रांच और एनसीसी स्पेशल एंट्री के 336 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं जिसकी आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।