भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए अभ्यर्थी 12 जनवरी सुबह 11 बजे से 1 फरवरी रात 11 बजे तक iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्म लेने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे और 30-31 मार्च को परीक्षा होगी।