चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भारतीय टीम में शामिल ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। हार्दिक और पंत चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।