भारतीय शेयर बाज़ार में 10% की और हो सकती है गिरावट: मार्केट एक्सपर्ट रीता ताहिलरमानी

मार्केट एक्सपर्ट और यूके की असेट मैनेजमेंट कंपनी अबर्डीन में कार्यरत रीता ताहिलरमानी के मुताबिक, भारतीय शेयर बाज़ार में 10% की और गिरावट हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह गिरावट लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। रीता ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी मज़बूत बनी हुई है।