inshorts

भारतीय शेयर बाज़ार में आई तूफानी तेज़ी, निवेशकों को हुआ ₹4 लाख करोड़ का फायदा

भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को कारोबार के दौरान तूफानी तेज़ी आई और सेंसेक्स 2046.02 अंक उछलकर 84,482.01 पर पहुंच गया जिससे निवेशकों को ₹4,27,589 करोड़ का मुनाफा हुआ। वहीं, निफ्टी 597.65 अंक चढ़कर 25,947.35 के स्तर पर पहुंच गया है। यह तेज़ी अमेरिकी एआई शेयरों में गिरावट, मज़बूत रुपया और तेल की कीमतों में नरमी के कारण आई है।