भारतीय शख्स और उसकी बेटी की अमेरिका के स्टोर में गोली मारकर की गई हत्या

वर्जीनिया (अमेरिका) में 56-वर्षीय भारतीय व्यक्ति प्रदीप पटेल और उनकी 24-वर्षीय बेटी उर्मी की एक डिपार्टमेंटल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह स्टोर उनके रिश्तेदार का था जहां वे काम करते थे। पुलिस ने मामले में 44-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो शराब लेने आया था और स्टोर बंद होने पर फायरिंग कर दी।