डूब रहे भारतीय शख्स की एप्पल वॉच ने बचाई जान; CEO टिम कुक ने दिया जवाब

मुंबई के फाइनेंशियल एनालिस्ट क्षितिज की स्कूबा डाइविंग के दौरान बाल-बाल जान बच गई। क्षितिज ने बताया कि उनकी एप्पल अल्ट्रा वॉच ने उनके नीचे गिरने को डिटेक्ट किया और इमरजेंसी सायरन बजाया जिसके बाद इंस्ट्रक्टर ने उनकी जान बचा ली। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इसे लेकर डिवाइस के पीछे काम कर रही इंजीनियरिंग टीम की तारीफ की।