भारतीय शख्स को गहनों पर सीमा शुल्क चोरी के आरोप में अमेरिका में हुई 30 महीने की जेल
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में गहनों की कंपनियां चलाने वाले भारतीय मूल के एक शख्स को अमेरिकी कोर्ट ने सीमा शुल्क चोरी करने पर 30 महीने जेल की सज़ा सुनाई है। अमेरिकी कोर्ट के दस्तावेज़ों के अनुसार, शख्स तुर्की और भारत से अमेरिका में $13.5 मिलियन मूल्य के आभूषणों के शिपमेंट के लिए सीमा शुल्क से बचने की योजना में शामिल था।