भारतीय शख्स ने चीन में बुज़ुर्ग की मदद कर दिखाई इंसानियत, ऑनलाइन हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हुसैन मंसूरी नामक भारतीय शख्स चीन में एक बुज़ुर्ग की मदद करता हुआ नज़र आ रहा है और लोग इसे लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।" अन्य ने लिखा, "चीनी आदमी ने शायद ऐसी दरियादिली कभी नहीं देखी होगी।"