inshorts

भारतीय शख्स ने मुंबई में अरब सागर में फेंका कचरा, विदेशी पर्यटक ने वीडियो बनाकर की आलोचना

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक व्यक्ति ने अरब सागर में कचरे की थैली फेंक दी जिसे एक विदेशी पर्यटक ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो बनाते हुए पर्यटक ने कहा, "यह अच्छी बात नहीं है।" वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूज़र्स आक्रोश जता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "इस गंवार को सज़ा मिलनी चाहिए।"