भारतीय शख्स ने यूएस में नाबालिग के साथ किया सेक्स, हुई 10 साल की जेल
गुजरात निवासी 27-वर्षीय कवनकुमार पटेल को अमेरिका के एक होटल में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न को लेकर 10 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। शख्स ने इसके लिए मानव तस्करों को पैसे देने की बात स्वीकार की थी। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पटेल को सज़ा पूरी होने पर निर्वासित किया जाएगा।