भारतीय सेना का नया ड्रेस कोड लागू, मूंछों की लंबाई, लिपस्टिक और टैटू को लेकर नियम जारी

भारतीय सेना ने नया ड्रेस कोड लागू करते हुए कई बदलाव किए हैं। अधिकारियों को पहली बार औपचारिक अवसरों पर बंद-गले वाली बंडी जैकेट पहनने की अनुमति दी गई। वहीं, टैटू, बॉडी पियर्सिंग पर रोक रहेगी और मूंछों की लंबाई 12 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हो सकती। महिला कर्मियों के लिए लिपस्टिक, रंगीन नेल पॉलिश और नोज़ पिन प्रतिबंधित हैं।

Load More