सोलर डिफेंस ऐंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने भारतीय सेना को 450 नागास्त्र-1आर लोइटरिंग म्यूनिशन की आपूर्ति पूरी की है। यह एक खेप में अब तक की सबसे बड़ी डिलीवरी है। GPS-गाइडेड यह स्वदेशी कामिकाजे ड्रोन कम दूरी के अभियानों के लिए बना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 कंपनियों में से केवल SDAL सभी परीक्षण मानकों पर खरी उतरी है।