inshorts

भारतीय सेना ने LoC पर निगरानी बढ़ाने के लिए तैनात किए रोबोटिक म्यूल, वीडियो आया सामने

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास निगरानी बढ़ाने और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए रोबोटिक म्यूल तैनात किए हैं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कैमरा और सेंसर से लैस यह रोबोटिक म्यूल रिमोट से कंट्रोल होता है और यह खुरदरी सतह पर चलने में सक्षम है।