भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी के बीच पुंछ में 13000 फीट पर चलाया सर्च ऑपरेशन, वीडियो आया सामने
भारतीय सेना की रोमियो फोर्स पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में सर्च ऑपरेशन चला रही है जिसका वीडियो सामने आया है। 13,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है। उनका उद्देश्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संभावित आतंकी गतिविधियों पर नज़र रखना है।