भारतीय सेना ने 35वीं जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) एंट्री स्कीम में खाली पड़े 8 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट्स शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर है।