ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिकी बेवरेज कंपनी कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग सब्सिडियरी कंपनी 'हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीबी)' के लिए $1 बिलियन (करीब ₹8,800 करोड़) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। इस आईपीओ के ज़रिए एचसीसीबी का मूल्य लगभग $10 बिलियन हो सकता है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी अगले साल तक अपना आईपीओ ला सकती है।