inshorts

भारतीय समुदाय संग होली खेलते न्यूज़ीलैंड के पीएम का पुराना वीडियो हुआ वायरल

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन हाल ही में भारतीय समुदाय के साथ होली खेलते नज़र आए। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम लोगों पर रंग डालते और जमकर रंग उड़ाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में वहां मौजूद लोग गानों पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो फरवरी माह का बताया जा रहा है।