inshorts

भारतीय हॉकी की दोहरी जीत: महिला और पुरुष टीम ने जीता पहला मैच

गुरुवार को भारतीय हॉकी के लिए दोहरी खुशी। महिला टीम ने भोपाल में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड दौरे के पहले मैच में मेजबान को 3-2 से मात दी। महिला टीम में डेब्यू करने वाली पूजा साहू 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहीं।