पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा है, "देश को धन्यवाद बोलना चाहता हूं। जितना मैंने दिया, देश ने मुझे उससे ज़्यादा लौटाया है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मैं मेजर ध्यानचंद जी के बाद यह पुरस्कार पाने वाला दूसरा हॉकी खिलाड़ी हूं। सपने जैसा लग रहा है।"