भारत व चीन की भागीदारी वाले ब्रिक्स समूह में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी कर पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रियों ने सभी तरह के आतंकवाद को खारिज करने की बात दोहराई और आतंकवाद को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की बात कही। इस बैठक की अध्यक्षता भारत ने की है।