भारत व पाकिस्तान में तनाव के बीच UNSC आज करेगी बैठक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सोमवार को बैठक करेगा। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर आपातकालीन बैठक की मांग की थी। दरअसल, हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल हैं।

Load More