भारत व्यापार समझौते में नहीं करेगा जल्दबाज़ी: अमेरिका संग ट्रेड डील पर पीयूष गोयल की दो टूक
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत किसी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "भारत की व्यापार नीति दीर्घकालिक (लॉन्ग टर्म) सोच पर आधारित है...ना कि तुरंत व्यापार बढ़ाने के दबाव पर।" बकौल गोयल, भारत ऐसे सौदे करना चाहता है जो निष्पक्ष और न्यायसंगत हों।