अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ हटाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, "भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ बड़ी सफलता साबित हुआ है...भारत ने रूसी तेल की खरीद में भारी गिरावट दर्ज की है....अब इन्हें (टैरिफ) हटाने की दिशा में कोई रास्ता निकल सकता है।"