भारत से E20 पेट्रोल आयात करने का प्रस्ताव भूटान द्वारा ठुकराए जाने की खबरें गलत: सरकार
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भूटान द्वारा भारत से E20 पेट्रोल आयात करने का प्रस्ताव ठुकराए जाने की खबरें गलत हैं। मंत्रालय ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है और भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है।