भारत से UAE जा रहे जहाज़ पर पाकिस्तान के पास हुआ मिसाइल हमला
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा है कि एक कंटेनर शिप पर ओमान की खाड़ी में हमला हुआ है। मरीन ट्रैफिक वेबसाइट्स के मुताबिक, जहाज़ भारत से यूएई जा रहा था। शुरुआती जानकारी में माना जा रहा है कि पनामा के झंडे वाला कंटेनर शिप वेला नोवा पर पाकिस्तान के तट से लगभग 71 समुद्री मील दूर मिसाइल गिरी।