भारत से अमेरिका को सबसे ज़्यादा कौन-कौनसे सामान निर्यात किए जाते हैं?
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत से अमेरिका को सर्वाधिक स्मार्टफोन्स भेजे गए जिनकी वैल्यू $10.6 बिलियन रही। इसके बाद डायमंड्स ($4.9 बिलियन), अवर्गीकृत दवाएं ($4 बिलियन), पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ($3.2 बिलियन), डायमंड ज्वेलरी ($2.4 बिलियन), झींगा ($1.8-बिलियन) और कैंसर-रोधी दवाएं ($1.8-बिलियन) का स्थान रहा। स्मार्टफोन का निर्यात इस अवधि में 90% बढ़ गया।