प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान कई अहम समझौते हुए हैं। इंडोनेशिया भारत से अस्त्र मिसाइलें खरीदेगा और इसके अलावा, भारत ब्रह्मोस मिसाइल की संख्या बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया को अतिरिक्त तटीय रक्षा बैटरियां देगा। सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया के लिए भारत खास तरह की EVM मशीनें विकसित करने में मदद करेगा।