inshorts

भारत से एशिया कप में हार के बाद पाक कप्तान सलमान आगा ने बताई शिकस्त मिलने की वजह

एशिया कप-2025 के फाइनल में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है, "हमने अच्छी गेंदबाज़ी की। अगर बल्लेबाज़ी में भी अच्छा प्रदर्शन करते तो आज कहानी कुछ और ही होती।" उन्होंने कहा, "बल्लेबाज़ी के दौरान हमने स्ट्राइक रोटेट नहीं किया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। हमें अपनी बल्लेबाज़ी ठीक करनी होगी।"