भारत से पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा फ्रांस

भारत ने फ्रांस को आधिकारिक तौर पर स्वदेशी 'पिनाका रॉकेट लॉन्चर' खरीदने की पेशकश की है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस की ओर से भारत के 'पिनाका' की खरीद से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती आएगी। पीएम मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस दौरे पर हैं।