उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के कोताना में स्थित शत्रु संपत्ति के अंतर्गत आने वाली ज़मीन को तीन लोगों ने नीलामी में खरीदा है और कुल रकम का 25% जमा भी कर दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में इसे पाकिस्तान के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ की संपत्ति बताया गया है। यह ज़मीन ₹1,38,16,000 में खरीदी गई है।