भारत से वियतनाम ₹5,900 करोड़ में ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली खरीदने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वियतनाम ब्रह्मोस की तटीय बैटरी प्रणाली खरीद सकता है जिसकी रेंज 300 किलोमीटर है जिससे वह अपनी समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखने में सक्षम होगा। समझौते के बाद भारत से फिलीपींस के बाद वियतनाम ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा देश बन जाएगा।