inshorts

यूट्यूब से वीडियो हटाए जाने के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे

अप्रैल से जून के बीच यूट्यूब ने भारत से अपलोड 34.4 लाख वीडियो हटा दिए जो दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं। यह संख्या पिछली तिमाही से 28% अधिक रही और दुनियाभर में हटाए गए 1.1 करोड़ वीडियो में भारत की हिस्सेदारी 31% रही। अमेरिका 12.4 लाख वीडियो के साथ दूसरे और इंडोनेशिया 9.2 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा।