भारत से व्यापार संतुलन बनाने के लिए दवाओं व अन्य वस्तुओं का आयात करेगा रूस: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ व्यापार संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक भारतीय वस्तुओं का आयात करेगा। उन्होंने कहा कि रूस भारत से और अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीद सकता है। पुतिन ने कहा कि भारत, रूस से कच्चे तेल का आयात कर अमेरिकी टैरिफ से हुए घाटे की भरपाई करेगा।