भारत से शर्मनाक हार के बाद गूगल इंडिया ने पाकिस्तान को किया ट्रोल
रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप-2026 के मैच में भारत से हारने के बाद गूगल इंडिया ने पाकिस्तान को ट्रोल किया। गूगल इंडिया ने X पर लिखा, "This match could’ve been an email।" गौरतलब है, यह एक ऑफिस/कॉर्पोरेट मीम है जिसका मतलब है कि मीटिंग इतनी बेकार या अनावश्यक थी कि सिर्फ एक ईमेल से ही काम चल जाता।