पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने एशिया कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की आलोचना करते हुए कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड केवल आज्ञाकारी और 'लल्लू-कट्टू' बच्चे चाहता है। अख्तर ने कहा, "उन्हें मज़बूत व्यक्तित्व वाले लोग नहीं चाहिए।" गौरतलब है, फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारत ने खिताब जीता है।