भारत से हार के बाद टी20 विश्व कप की अंक तालिका में USA से नीचे पहुंचा पाकिस्तान
टी20 विश्व कप-2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए की अंकतालिका में यूएसए से नीचे चला गया है। पाकिस्तान 4 अंकों और -0.403 के एनआरआर के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि यूएसए 4 अंकों और +0.788 के एनआरआर के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 6 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।