ओपनएआई का एआई चैटबॉट चैटजीपीटी इस समय भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गया है। यूज़र्स को लॉगिन करने, जवाब मिलने और पुरानी चैट लोड करने में दिक्कत हो रही जिससे यूज़र्स का काम रुक गया है। ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लैटफॉर्म Downdetector पर अमेरिका में 4,300 से अधिक यूज़र्स ने एआई प्लैटफॉर्म के साथ समस्याओं की सूचना दी है।