भारत सरकार ने दिल्ली धमाके को घोषित किया 'आतंकवादी घटना'
सरकार ने दिल्ली धमाके को आधिकारिक तौर पर 'आतंकवादी घटना' घोषित किया है। कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव पास हुआ जिसमें लिखा है, "लाल किले के पास देशविरोधी ताकतों ने कार धमाका कर जघन्य आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। घटना की जांच जल्दी-से-जल्दी की जाए ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।"