inshorts

भारत हमारी शराब पर 150% और कृषि उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाता है, इससे मदद नहीं मिल रही: अमेरिका

वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने टैरिफ की दरों को लेकर कहा कि भारत अमेरिकी शराब पर 150% और कृषि उत्पादों पर 100% का टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा, "इससे क्या निर्यात करने में मदद मिलेगी? मुझे नहीं लगता...अब हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति है जो वास्तव में अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के हितों का ध्यान रख रहा है।"