भारतवंशी वैज्ञानिक के नेतृत्व वाली टीम को मिले हैं एलियन लाइफ के अब तक के सबसे मज़बूत संकेत

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम को हमारे सौर मंडल से परे संभावित जीवन के अब तक के सबसे मज़बूत संकेत मिले हैं। इस टीम का नेतृत्व भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉक्टर निक्कू मधुसूदन कर रहे हैं। वह आईआईटी-बीएचयू व एमआईटी से ग्रैजुएट हैं और उन्होंने येल, प्रिंसटन व कैम्ब्रिज जैसे संस्थानों में कई शोध किए हैं।