भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले लोकपाल करेंगे ₹70 लाख की BMW की सवारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की जांच करने वाले लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्य अब ₹70-70 लाख की बीएमडब्लू कारों से चलेंगे। लोकपाल की तरफ से टेंडर जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बीएमडब्लू 3 सीरीज़ 330Li मॉडल की 7 कारों की जरूरत है। बीएमडब्लू कारों के लिए ड्राइवरों को ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी।