inshorts

भालू के हमले से छत्तीसगढ़ में युवक की हुई मौत, शव उठाने गए पिता को भी भालू ने मार डाला

कांकेर (छत्तीसगढ़) में शनिवार को एक भालू ने जंगल में लकड़ी लेने गए एक 22 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक का शव उठाने गए पिता को भी भालू ने हमला कर मार डाला। इस घटना के बाद वन अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया।