भूली-बिसरी व लावारिस वित्तीय संपत्तियां खोजने के लिए सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

केंद्र सरकार ने अनक्लेम्ड बैंक-डिपॉज़िट, इंश्योरेंस क्लेम, शेयर, डिविडेंड और म्यूचुअल-फंड जैसी भूली-बिसरी वित्तीय संपत्तियों को खोजने के लिए एक नया लैंडिंग पोर्टल लॉन्च किया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह एकीकृत प्लैटफॉर्म लोगों को अपनी बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों की जानकारी आसानी से खोजने में मदद करेगा, जिससे उनके लिए अपने हक के पैसे तक पहुंच आसान होगी।

Load More