भीषण गर्मी के बीच आई गुड न्यूज़! इन राज्यों में जल्द दस्तक दे सकता है मॉनसून
देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शनिवार को मॉनसून पर ताज़ा अपडेट दिया। विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में गुजरात के कुछ भागों में, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कुछ और भागों में और उसके बाद 3 दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे सकता है।