भीषण गर्मी के बीच कार में किन 5 चीज़ों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए?
न्यूज़ 18 ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि हादसों से बचने के लिए भीषण गर्मी में लाइटर, पावर बैंक, मोबाइल, एरोसोल कैन, प्लास्टिक की बोतलें और ज्वलनशील वस्तुओं जैसी चीज़ें कार में नहीं छोड़नी चाहिए। बकौल रिपोर्ट, लाइटर में गैस फैलने से विस्फोट हो सकता है जबकि पावर बैंक और मोबाइल फोन ज़्यादा गर्म होकर फट सकते हैं।